नई दिल्ली। Weather Update: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली सहित पूरे उत्तर भारत के मौसम का मिजाज इन दिनों बदला हुआ है। कहीं बारिश तो कहीं हीटवेव का दौर जारी है। वहीं, इन दिनों दिल्ली वासियों को तपती गर्मी से राहत मिली है। कभी छिटपुट बारिश तो कभी आसमान में काले बादल से दिल्ली के लोगों को लू से अभी राहत मिली है।
