Navratri 2024 सीएम योगी ने बुधवार सुबह गोरक्षपीठ की परंपरा के अनुरूप हवन कर मां भगवती के नौवें स्वरूप मां सिद्धिदात्री की आराधना किए। इसके बाद नौ कन्याओं का विधि-विधान से पूजन कर नवरात्र अधिष्ठान को पूर्ण किए। कन्या पूजन के दौरान वह नौ कुंवारी कन्याओं का पांव पखारे और उन्हें अपने हाथ से भोजन कराया। इसके बाद दक्षिणा व उपहार देकर उनकी विदाई की।
