नई दिल्ली। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को कहा कि प्रधानमंत्री का यह दावा महज स्लोगन नहीं है कि वह 2047 के लिए सप्ताह के सातों दिन 24 घंटे काम करते हैं, बल्कि इससे पता चलता है कि दरअसल वह जो कहते हैं, उसे करके दिखाते हैं। एक पुस्तक के विमोचन समारोह को संबोधित करते हुए सीतारमण ने जनधन खाते खुलने, देशभर में जन औषधि केंद्र खोले जाने और अनेक परियोजनाएं स्थापित किए जाने का उल्लेख किया।
