Lok Sabha Election Muzaffarnagar News In Hindi Mayawat Rally रविवार को बसपा सुप्रीमो ने मुजफ्फरनगर में जीआइसी के खेल मैदान पर चुनावी जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि बसपा ने प्रदेश में चार बार शासन किया लेकिन कभी भी जातीय अथवा सांप्रदायिक संघर्ष नहीं होने दिया। जबकि सपा और भाजपा के शासन में भाईचारा समाप्त हुआ है। जाट और मुस्लिम को आपस में लड़ाकर नफरत पैदा की गई।
