Delhi Excise Policy Case: बीआरएस नेता के. कविता ने चुनाव प्रचार के लिए कोर्ट से जमानत की मांग की है। उन्होंने जमानत अर्जी डालते हुए कहा कि पार्टी ने उन्हें आम चुनाव में स्टार प्रचारकों की सची में रखा है ऐसे में उन्हें चुनाव ड्यूटी के लिए जमानत चाहिए। राऊज एवेन्यू कोर्ट ने उनकी इस मांग पर सीबीआई को नोटिस जारी किया है। अगली सुनवाई 22 अप्रैल को होगी।
