मस्कट। Oman Flood: मीडिल ईस्ट के शहर ओमान में इस समय कुदरत का कहर बरपा हुआ है। सोमवार को हुई भारी बारिश के कारण 13 लोगों की मौत हो गई। यूएई स्थित खलीज टाइम्स के अनुसार, ओमान में नागरिक सुरक्षा और एम्बुलेंस प्राधिकरण ने एक व्यक्ति का शव बरामद किया जो उत्तरी अल शरकियाह गवर्नरेट में लापता हो गया था। वहीं, एक बच्चे सहित तीन अन्य लोगों की तलाश अभी भी जारी हैं।
