कोलकाता में बीएसएफ के पूर्वी कमान मुख्यालय के एक उच्च पदस्थ सूत्र ने इसपर चिंता जताते हुए बताया कि केंद्र सरकार के निर्देश पर उनकी 60 से 65 प्रतिशत कंपनियां इस समय चुनावी ड्यूटी पर हैं जिन्हें चरणबद्ध तरीके से करीब डेढ़ माह पहले ही भेजा जा चुका है। ये सभी कंपनियां अब चुनाव संपन्न होने के बाद ही लौटेंगी।
