Thursday, February 12, 2026

अपनी अपकमिंग फिल्‍म 'गुलाबी' की शूटिंग में व्‍यस्‍त हैं एक्‍ट्रेस हुमा कुरैशी


मुंबई, 15 अप्रैल (आईएएनएस)। एक्‍ट्रेस हुमा कुरैशी इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्‍म ‘गुलाबी’ की शूटिंग के लिए अहमदाबाद में हैं। इस फिल्‍म में वह एक ऑटो-रिक्शा ड्राइवर की भूमिका निभाती नजर आएंगी।

हुमा ने इंस्टाग्राम पर क्लैपबोर्ड पकड़े हुए सेट की एक झलक शेयर की।

विपुल मेहता द्वारा निर्देशित इस फिल्म की घोषणा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर की गई थी। यह एक बहादुर ऑटो-रिक्शा चालक की सच्ची कहानी के इर्द-गिर्द घूमती है, जो बदलाव का प्रतीक बन गई और महिलाओं को अपनी नियति को पुनः प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।

निर्माता विशाल राणा ने कहा, “हम आज अहमदाबाद में ‘गुलाबी’ की शूटिंग शुरू कर रोमांचित हैं। इस फिल्म के माध्यम से हमारा उद्देश्य एक ऐसी कहानी सामने लाना है, जो दर्शकों को पसंद आए।”

राणा ने कहा, ”अपने करियर में बेहतरीन अभिनय देने वाली हुमा एक बार फिर पर्दे पर कुछ जादू बिखेरने के लिए तैयार हैं।”

जियो स्टूडियोज और इकोलोन प्रोडक्शंस द्वारा प्रस्तुत, ‘गुलाबी’ विपुल मेहता द्वारा निर्देशित और ज्योति देशपांडे और विशाल राणा द्वारा निर्मित है।

–आईएएनएस

एमकेएस/एसकेपी


Related Articles

Latest News