Agra Weather आगरा 40.4 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ प्रदेश में तीसरे स्थान पर रहा। गुरुवार को सुबह से धूप निकली। दिन चढ़ने के साथ तापमान भी बढ़ता चला गया। सूरज के तेवरों को देखते हुए जरूरी काम होने पर ही दोपहर में लोग घरों से बाहर निकले। पश्चिमी उप्र में विक्षोभ सक्रिय होने से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा।
