Lok Sabha Election 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के अलग अलग हिस्सों में ताबड़तोड़ रैलियां कर रहे हैं। वहीं आज का उनका पड़ाव जम्मू- कश्मीर का ऊधमपुर है। यहां वह एक रैली संबोधित करेंगे वहीं पीएम को सुनने के लिए ऊधमपुर के मोदी ग्राउंड में भारी भीड़ जुटने की उम्मीद है इसलिए जिले में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है और चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा है।
