UP Top News : रक्षामंत्री राजनाथ सिंह बुधवार दोपहर साढ़े बारह बजे बुलंदशहर के जहांगीराबाद में जनसभा करेंगे। इसके अलावा वह सहारनपुर के बेहट में सुबह 11 बजे जनसभा को संबोधित करेंगे। वह बुधवार को संभल में भी रहेंगे। वह भाजपा प्रत्याशी परमेश्वर लाल सैनी के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे। -सहारनपुर में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य रात्रि प्रवास करेंगे। मुजफ्फरनगर में बुधवार दोपहर जयन्त चौधरी दलित सम्मेलन करेंगे।
