अयोध्या। राम मंदिर के तीनों तलों का निर्माण तो इसी वर्ष दिसंबर तक पूरा करने का लक्ष्य है। इसके साथ 18 महीनों में राम मंदिर के पूरक प्रकल्प के रूप में प्रस्तावित शेषावतार मंदिर सहित आठ अन्य मंदिर, राम मंदिर का परकोटा औैर यात्री सुविधा केंद्र का शेष 50 प्रतिशत कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा। रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपतराय ने यह जानकारी दी। वह रामजन्मभूमि परिसर में हो रही राम मंदिर निर्माण समिति की बैठक के दूसरे दिन संवाददाताओं से वार्ता कर रहे थे।
