Wednesday, February 11, 2026

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री धामी ने बाबा तरसेम सिंह को दी श्रद्धांजलि


उधमसिंह नगर, 6 अप्रैल (आईएएनएस)। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शनिवार को उधमसिंह नगर के नानकमत्ता में बाबा तरसेम सिंह की स्मृति में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे।

मुख्यमंत्री ने श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि बाबा तरसेम सिंह का देवलोकगमन आध्यात्मिक जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। गुरुओं द्वारा दिए गए ज्ञान के प्रसार एवं समाजसेवा के क्षेत्र में उनके कार्य सदैव अविस्मरणीय रहेंगे।

–आईएएनएस

स्मिता/एबीएम


Related Articles

Latest News