Wednesday, February 11, 2026

कांग्रेस ने अपने शासनकाल में केवल भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण की राजनीति की : सीएम धामी


उधमसिंह नगर, 6 अप्रैल (आईएएनएस)। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शनिवार को उधमसिंह नगर के बंडिया, खटीमा पहुंचे और भाजपा नौसर मंडल के ‘जनमिलन कार्यक्रम’ में शिरकत की।

मौके पर मौजूद भीड़ देखकर मुख्यमंत्री धामी ने कहा, “आपके असीम प्रेम और अपार जनसमर्थन से अभिभूत हूं। उत्तराखंड की देवतुल्य जनता कांग्रेस का वास्तविक स्वरूप पहचान चुकी है। कांग्रेस ने अपने शासनकाल में केवल भ्रष्टाचार, तुष्टिकरण एवं परिवारवाद को बढ़ावा देने के अलावा कोई काम नहीं किया। मुझे विश्‍वास है कि उत्तराखंड की राष्ट्रवादी जनता इस लोकसभा चुनाव में भाजपा को सभी पांच सीटों पर प्रचंड मतों से विजयश्री प्रदान करने जा रही है।”

–आईएएनएस

स्मिता/एबीएम


Related Articles

Latest News