Thursday, February 12, 2026

उत्तराखंड कांग्रेस को फिर लगा झटका, पूर्व कैबिनेट मंत्री और हरीश रावत के करीबी दिनेश अग्रवाल ने पार्टी छोड़ी


देहरादून, 6 अप्रैल (आईएएनएस)। उत्तराखंड लोकसभा चुनाव से पहले एक बार फिर उत्तराखंड कांग्रेस को एक बड़ा झटका लगा है। शनिवार को कांग्रेस के पूर्व कैबिनेट मंत्री दिनेश अग्रवाल ने कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। उनके भाजपा में शामिल होने के चर्चाएं तेज हो गई हैं।

दिनेश अग्रवाल हरीश रावत के काफी करीबी माने जाते हैं। उन्‍होंने पहले विधानसभा चुनाव में पूर्व सीएम नित्यानंद स्वामी को हराया था। इसके बाद वह तीन बार के विधायक और हरीश रावत सरकार में वन मंत्री रहे थे। इसके अलावा इस लोकसभा चुनाव में पूर्व विधायक राज कुमार के भी भाजपा मे जाने की अटकलें तेज हो गई हैं।

–आईएएनएस

स्मिता/एसजीके


Related Articles

Latest News