Saturday, February 14, 2026

इंडिया अलायंस भ्रष्टाचारियों का गठबंधन : जेपी नड्डा


हरिद्वार, 5 अप्रैल (आईएएनएस)। उत्तराखंड में अपने दो दिवसीय दौरे पर शुक्रवार को हरिद्वार पहुंचे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सबसे पहले जूना अखाड़ा में मां मायादेवी के मंदिर में पूजा अर्चना की। इसके बाद बाबा भैरव का आशीर्वाद लिया। यहां से संत आशीर्वाद समारोह में संतों का आशीर्वाद लेने पहुंचे।

उन्होंने भाजपा उम्मीदवार त्रिवेंद्र सिंह रावत के पक्ष में रोड शो किया और जनसभा को संबोधित करके पार्टी को समर्थन देने की अपील की। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने त्रिदेव सम्मेलन में भी शिरकत की। इससे पहले रोड शो निकाला गया, जिसका लोगों ने जोरदार स्वागत किया।

त्रिदेव सम्मेलन में जेपी नड्डा ने इंडिया गठबंधन और कांग्रेस पार्टी पर खूब हमला बोला। उन्होंने कांग्रेस को परिवारवादी और इंडिया अलायंस को भ्रष्टाचारियों का गठबंधन करार दिया।

उन्होंने कहा कि आज देश का भविष्य पीएम मोदी के नेतृत्व में सुरक्षित है। उन्होंने 19 अप्रैल को कमल के फूल का बटन दबाकर त्रिवेंद्र रावत को दिल्ली भेजने की अपील की।

–आईएएनएस

स्मिता/एबीएम


Related Articles

Latest News