Saturday, February 14, 2026

भाजपा ने पौड़ी से कांग्रेस प्रत्याशी गणेश गोदियाल की शैक्षिक योग्यता पर पूछे सवाल


देहरादून, 5 अप्रैल (आईएएनएस)। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता रविंद्र जुगरान ने शुक्रवार को पौड़ी लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी गणेश गोदियाल की शैक्षिक योग्यता पर सवाल खड़े किए। उन्होंने उनके शैक्षिक दस्तावेजों में गड़बड़झाला होने का आरोप लगाया।

उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के प्रत्याशी गणेश गोदियाल ने साल 2002 में इंटर की परीक्षा पास की। इसके बाद 2007 में ग्रेजुएट हो गए। जिस कॉलेज से गोदियाल ग्रेजुएट हुए, वो उन्हीं का प्राइवेट कॉलेज है। ऐसे में उनके शैक्षणिक दस्तावेजों में हेर-फेर हो सकती है।

दूसरी तरफ कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष मथुरा दत्त जोशी ने भाजपा पर ओछी राजनीति करने का आरोप लगाया।

–आईएएनएस

स्मिता/एबीएम


Related Articles

Latest News