Met Gala रेड कारपेट पर कांपने लगी थी Alia Bhatt की टांगे, दीपिका पादुकोण ने कही ये बात


Image Source : TWITTER
Met Gala

आलिया भट्ट ने फैशन के सबसे बड़े ईवेंट Met Gala 2023 में डेब्यू किया है। जिस कारण हर तरफ उनकी प्रशंसा हो रही है। न्यूयॉर्क के मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट में हुए मेट गाला ईवेंट में आलिया भट्ट ने नेपाली-अमेरिकी डिजाइनर प्रबल गुरुंग की ड्रेस पहना था। वही हाल ही में आलिया ने अपना एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उन्होंने बताया है कि मेट गाला के लिए जब वो रेडी हो रही थीं, तो वो कितनी नर्वस थीं। कुछ ही समय में उनका वीडियो सोशल मीडिया पर छा गया। दिलचस्प बात यह है कि पोस्ट पर दीपिका पादुकोण के कमेंट ने सभी का ध्यान खींचा।

इस एक्ट्रेस की बेबी किक से उड़ी रातों की नींद, पोस्ट शेयर कर लिखा- पेट में बच्चा कर रहा पार्टी

इस वीडियो में आलिया 1 लाख मोतियों वाला व्हाइट ड्रेस पहनी नजर आ रही हैं। इस वीडियो की शुरुआत में आलिया बोल रही हैं कि मुझे यहां से उठाकर मेट गाला के रेड कारपेट तक ले जाएगा। साथ ही आलिया बोल रही हैं कि बड़े ग्लोबल इवेंट में पार्ट लेने को लेकर मैं काफी एक्साइटेड हूं।

instagram

Image Source : INSTAGRAM

Met Gala

दीपिका ने किया ये कमेंट 

मेट गाला की शाम में दीपिका ने कुछ तस्वीरें शेयर की थी। ये तस्वीरें ऑस्कर 2023 की थीं। इस फोटो में दीपिका अपनी स्पीच को पढ़ती हुई नजर आ रही थी। वही इस फोटो को शेयर करने के बाद दीपिका को कई लोगों ने उन्हें काफी ट्रोल किया था। लोगों ने बोला था कि आलिया भट्ट की वजह से वो मेट गाला का हिस्सा नहीं बनी। इसी के बाद आज दीपिका ने आलिया के वीडियो में कमेंट किया है। बता दें दीपिका ने लिखा है- “आपने यह किया!” उसके बाद एक लाल दिल वाला इमोजी।

Anupamaa Upcoming 5 Major Twist: अधिक उठाएगा पाखी पर हाथ, आएंगे ये बड़े ट्विस्ट

इन फिल्मों में आएंगी नजर 

रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में रणवीर सिंह के साथ आलिया नजर आने वाली हैं। यह फिल्म इसी साल जुलाई में रिलीज होगी। कैटरीना कैफ और प्रियंका चोपड़ा के साथ पाइपलाइन में जी ले ज़ारा भी है। अभिनेत्री इस साल गैल गैडोट और जेमी डोर्नन अभिनीत हार्ट ऑफ स्टोन के साथ हॉलीवुड में भी शुरुआत करेंगी।

Latest Bollywood News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Bollywood News in Hindi के लिए क्लिक करें मनोरंजन सेक्‍शन





Source link

Related Articles

Latest News