Saturday, February 14, 2026

बिजनौर में शराब को लेकर 35 वर्षीय व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या


बिजनौर, 5 अप्रैल (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के बिजनौर के हीमपुर दीपा थाना में गुरुवार देर रात शराब दुकान के चौकीदार की अज्ञात हमलावरों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक, गुरुवार देर रात 11 बजे पीसीआर को एक कॉल मिली, जिसमें एक व्यक्ति के घायल होने की सूचना मिली थी।

पुलिस के मुताबिक सोनू (35 साल) शराब दुकान के बाहर गंभीर रूप से घायल मिला। उसे फौरन जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

जांच में पता चला है कि रात 11 बजे अज्ञात बदमाश शराब लेने पहुंचे थे और उनका दुकान के चौकीदार से विवाद हो गया था। इसी दौरान चौकीदार की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

–आईएएनएस

विमल कुमार/एबीएम


Related Articles

Latest News