Friday, February 13, 2026

भारोत्तोलन विश्व कप 2024 : ली फापिन ने पुरुषों के 61 किग्रा वर्ग में दो चैंपियनशिप जीती


बीजिंग, 3 अप्रैल (आईएएनएस)। थाईलैंड के फुकेट में आयोजित भारोत्तोलन विश्व कप- 2024 में चीनी खिलाड़ी ली फ़आपिन ने पुरुषों के 61 किग्रा वर्ग की प्रतियोगिता में स्नैच और टोटल रिजल्ट्स में दोनों चैंपियनशिप जीती और स्नैच विश्व रिकॉर्ड भी तोड़ दिया।

स्नैच प्रतियोगिता में ली फ़आपिन ने लगातार शानदार प्रदर्शन किया। पहले दो प्रयासों में 138 किग्रा और 143 किग्रा सफलतापूर्वक उठाने के बाद, उन्होंने तीसरे प्रयास में 146 किग्रा वजन उठाकर विश्व रिकॉर्ड तोड़ दिया।

क्लीन एंड जर्क प्रतियोगिता में ली फ़आपिन ने पहले 166 किग्रा वजन उठाया, लेकिन बाद के दो प्रयासों में 173 किग्रा वजन उठाने में असफल रहे। अंत में उन्होंने 146 किग्रा के स्नैच 166 किग्रा के क्लीन एंड जर्क और कुल स्कोर 312 किग्रा के साथ स्नैच और टोटल रिजल्ट्स चैंपियनशिप जीती।

थाईलैंड 2024 भारोत्तोलन विश्व कप 31 मार्च से 11 अप्रैल तक आयोजित होगा। यह पेरिस ओलंपिक क्वालीफाई करने के लिए आवश्यक प्रतियोगिता है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

–आईएएनएस

एबीएम/


Related Articles

Latest News