UP News: केंद्रीय गृह मंत्रालय ने 14 जुलाई 2023 को एडीजी सीआरपीएफ (पूर्वाेत्तर) के पद पर तैनात रहे बीके सिंह को वापस भेजने का आदेश जारी कर दिया है। बीके सिंह यहां एडीजी सुरक्षा के पद पर तैनात थे। बीके सिंह पर केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के दौरान 16 मार्च को गुवाहटी एयरपोर्ट पर एक महिलाकर्मी ने बदसलूकी का गंभीर आरोप लगाया था। गुुवाहटी पुलिस से मामले की शिकायत भी की गई थी।
