Lok Sabha Election 2204: गृह मंत्री अमित शाह ने कर्नाटक के रामनगर में रोड शो किया। इस दौरान अमित शाह ने कहा कि यह रोड शो कर्नाटक में पीएम मोदी के प्रति समर्थन प्रदर्शित करता है और हमारे उम्मीदवार चुनाव में भारी अंतर से जीतेंगे। अमित शाह ने कहा कि अपने 23 साल के राजनीतिक करियर में मोदी जी पर कभी भी भ्रष्टाचार के आरोप नहीं लगे।
