Ram Mandir: इस बार के रामजन्मोत्सव पर ही नव्य व भव्य मंदिर में विराजित रामलला के मस्तक पर सूर्य तिलक होने संभावना बढ़ गई है। कार्यदायी संस्था की इस दिशा में तीव्रता से हो रही तैयारी से इस संभावना को बल मिला है। इस समय इसके लिए उपकरणों का संयोजन चल रहा है। इसमें विशेष रूप से निर्मित चार लेंस लगने हैं।
