Friday, February 13, 2026

अजय देवगन के 55वें बर्थडे पर काजोल बोलीं, 'मुझे पता है तुम बच्चों की तरह कूद रहे हो'


मुंबई, 2 अप्रैल (आईएएनएस)। बॉलीवुड के सबसे गंभीर अभिनेताओं में से एक अजय देवगन आज 55 साल के हो गए हैं। उनकी पत्‍नी एक्‍ट्रेस काजोल ने अपने पति को मजेदार तरीके से जन्‍मदिन की बधाई दी।

काजोल ने एक्स पर अजय की एक तस्वीर शेयर की।

काजोल ने लिखा, मैं जानती हूं कि आप अपने जन्मदिन को लेकर इतने उत्साहित हैं कि आप बच्चों की तरह उछल रहे हैं, ताली बजा रहे हैं और केक के बारे में सोचते ही गोल-गोल घूम रहे हैं, मैं आपको जन्मदिन की शुभकामनाएं देकर दिन की शुरुआत करती हूं।”

काजोल और अजय ने ‘गुंडाराज’, ‘राजू चाचा’, ‘इश्क’, ‘प्यार तो होना ही था’, ‘यू, मी और हम’ और ‘तान्हाजी’ जैसी कई फिल्मों में साथ काम किया है।

1994 में ‘गुंडाराज’ फिल्म के दौरान दोनों ने डेटिंग शुरू की। दोनों ने 1999 में पारंपरिक महाराष्ट्रीयन तरीके से शादी की। 2003 में काजोल ने अपनी बेटी न्यासा को जन्म दिया और सात साल बाद 2010 में उन्होंने अपने बेटे युग को जन्म दिया।

–आईएएनएस

एमकेएस/एसकेपी


Related Articles

Latest News