उत्तर बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले के कई हिस्सों में रविवार दोपहर तेज रफ्तार आंधी बारिश और ओलावृष्टि से हुई तबाही और जान-माल के नुकसान पर राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गहरा दुख जताया है। पश्चिम बंगाल सीएम ममता बनर्जी ने जलपाईगुड़ी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में चक्रवात प्रभावित लोगों से मुलाकात की। ममता बनर्जी ने कहा कि प्रशासन जरूरतमंद लोगों के साथ खड़ा रहेगा।
