भारत की मुरीद हुई ये विदेशी अंतरिक्ष एजेंसी, कहा- ISRO जो हासिल कर रहा वह आश्चर्यजनक है।

ईएसए के महानिदेशक जोसेफ एशबैकर ने हाल के सफल प्रक्षेपणों के लिए इसरो की प्रशंसा की है। उन्होंने कहा कि अंतरिक्ष और विशेष कर चंद्र अन्वेषण में भारत की उपलब्धियां आश्चर्यजनक हैं। वहीं अंतरिक्ष यात्री थामस पेस्केट ने कहा कि चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रयान-3 की सफल साफ्ट लैंडिंग और भारत के पहले सौर मिशन आदित्य-एल1 के प्रक्षेपण के साथ ही भारत 2023 में नई ऊंचाइयों पर पहुंचा है।

Related Articles

Latest News