Saturday, February 14, 2026

केंद्र ने महाराष्ट्र के मुख्य सचिव को 3 महीने के विस्तार को मंजूरी दी


मुंबई, 30 मार्च (आईएएनएस)। केंद्र ने 1988 बैच के आईएएस अधिकारी, महाराष्ट्र के मुख्य सचिव नितिन करीर को 1 अप्रैल से 30 जून, 2024 तक तीन महीने के लिए सेवा विस्तार को मंजूरी दे दी है।

पिछलेे साल 31 दिसंबर को पदभार संभालने वाले करीर को 31 मार्च को सेवानिवृत्त होना था।

राज्य सरकार ने मौजूदा लोकसभा चुनाव के मद्देनजर मुख्य सचिव के रूप में करीर के लिए तीन महीने का विस्तार मांगा था।

–आईएएनएस

एसजीके/


Related Articles

Latest News