गाजा युद्ध के साढ़े पांच महीनों के युद्ध के दौरान शुक्रवार को इजरायल ने सीरिया और लेबनान में सबसे बड़े हवाई हमले किए। सीरिया की राजधानी दमिश्क और अलेप्पो प्रांत में किए हवाई हमलों में 44 लोग मारे गए हैं जिनमें 36 सैन्यकर्मी हैं। जबकि लेबनान के बाजौरिया इलाके में लेबनानी हिजबुल्लाह का वरिष्ठ कमांडर मारा गया। रूस ने सीरिया पर इजरायली हमलों की निंदा की है।
