Tarbela Electricity Project पाकिस्तान में आत्मघाती हमले में पांच चीनी नागरिकों की मौत के बाद पाकिस्तान और चीन के बीच खटास बढ़ सकती है। घटना के बाद सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए एक दिन पहले तारबेला जलविद्युत परियोजना का काम रोकने के बाद चीनी निर्माण कंपनी ने दासू और डायमर-भाषा जल विद्युत परियोजनाओं का कार्य भी निलंबित कर दिया है।
