18वीं लोकसभा के चुनाव मैदान में अकेले ही उतरने वाली बसपा सुप्रीमो मायावती 11 अप्रैल से देशव्यापी चुनावी दौरे शुरू करेंगी। नागपुर से चुनावी जनसभाओं का श्रीगणेश करने वाली मायावती प्रदेश में भी 40 चुनावी रैलियां करेंगी। मायावती के राजनीतिक उत्तराधिकारी और बसपा के नेशनल कोऑर्डिनेटर आकाश आनंद भी पार्टी के प्रत्याशियों के समर्थन में छह अप्रैल से चुनावी जनसभाओं को संबोधित करेंगे।
