CM Yogi Bareilly Visit मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो अप्रैल को सुबह 11 बजे त्रिशूल एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से वह हेलीकॉप्टर से पीलीभीत जाएंगे। वहां से दोपहर करीब एक बजे बदायूं के लिए निकल जाएंगे। बदायूं में भी प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। दोपहर करीब सवा तीन बजे बरेली पुलिस लाइन पर हेलीकॉप्टर से उतरेंगे। यहां से कार्यक्रम स्थल बरेली इंटर कॉलेज के मैदान पर पहुंचेंगे।
