नई दिल्ली। मौजूदा वित्त वर्ष में अभी तक सरकारी ई-मार्केट प्लेटफार्म GeM से खरीदारी चार लाख करोड़ रुपये के पार पहुंच गई है। केंद्र सरकार के सभी मंत्रालयों और विभागों द्वारा वस्तुओं एवं सेवाओं की ऑनलाइन खरीद के लिए सरकारी ई-मार्केट प्लेटफार्म जीईएम की शुरुआत नौ अगस्त 2016 को की गई थी।
