पाकिस्तान ने साफ किया है कि भारत के साथ व्यापार संबंध फिर से कायम करने की फिलहाल कोई योजना नहीं है। पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय की ओर से यह सफाई उस चर्चा के बाद आई है जो विदेश मंत्री इशाक डार के भारत के साथ व्यापार संबंधों पर लंदन में दिए बयान के बाद शुरू हुई थी।विदेश मंत्रालय ने कहा कि पाकिस्तान की नीति में कोई बदलाव नहीं आया है।
