Friday, February 13, 2026

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने तरसेम सिंह के पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर दी श्रद्धांजलि


रुद्रपुर, 28 मार्च (आईएएनएस)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को नानकमत्ता के डेरा प्रमुख तरसेम सिंह के पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने दिवगंत आत्मा की शांति तथा उनके शोक संतप्त परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है। सीएम ने तरसेम सिंह के परिजनों से भी भेंट की तथा उन्हें सांत्वना प्रदान की।

मुख्यमंत्री ने डेरा प्रमुख की हत्या को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए पुलिस महानिदेशक को दोषियों पर त्वरित एवं सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस के उच्चाधिकारियों को अतिशीघ्र समाज और मानवता के दुश्मन हत्यारों को गिरफ्तार करने के लिए कहा है।

मुख्यमंत्री के निर्देश पर इस घटना की जांच के लिए एसआईटी का गठन कर दिया गया है।

–आईएएनएस

स्मिता/एकेजे


Related Articles

Latest News