मुंबई। Maharashtra Congress महाराष्ट्र में कांग्रेस के दिग्गज नेता एवं मुख्यमत्री रहे वसंतदादा पाटिल के गृह जिले की इस सीट पर 2009 तक लगातार कांग्रेस ही जीतती आई थी। 2014 और 2019 का चुनाव वहां से भाजपा ने जीता है। फिर भी कांग्रेस के आग्रह को नजरंदाज करते हुए शिवसेना ने वहां से अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया। अब कांग्रेस से न रोते बन रहा है न गाते।
