अमेरिका ने एक बार फिर भारत के आंतरिक मामलों पर टिप्पणी की है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के संबंध में अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने कहा कि वे इस मुद्दे के लिए निष्पक्ष पारदर्शी और समय पर कानूनी प्रक्रियाओं को प्रोत्साहित करते हैं। साथ ही इस दौरान उन्होंने कांग्रेस के फ्रीज बैंक खातों का भी मुद्दा उठाया।
