Thursday, February 12, 2026

सहारनपुर, 27 मार्च बसपा फाइट में नहीं है, दम तोड़ रहा है अंबेडकर, कांशीराम का मिशन : इमरान मसूद

सहारनपुर, 27 मार्च । कांग्रेस प्रत्याशी इमरान मसूद ने सहारनपुर सीट से नामांकन भरने के बाद आईएएनएस को दिए एक इंटरव्यू में जहां बीजेपी पर जमकर हमला बोला, वहीं दूसरी तरफ बहुजन समाज पार्टी को भी आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा, बसपा इस चुनाव में फाइट में नहीं है। कांशीराम, बाबासाहेब का मिशन अब दम तोड़ रहा है। साथ ही उन्होंने कहा कि मेरे रोम-रोम में कांग्रेस है, जिस तरह से संविधान को खत्म किया जा रहा है, उसके खिलाफ यह चुनाव बिल्कुल जीत का चुनाव है। इसमें कोई डाउट नहीं है। देश के अंदर संविधान बचाने का चुनाव है। देश के अंदर लोकतंत्र बचाने का चुनाव है और संविधान के रक्षक के रूप में इंडिया गठबंधन सबसे मजबूती के साथ खड़ा है और इंडिया गठबंधन जीत की ओर आगे बढ़े

Related Articles

Latest News