Friday, February 13, 2026

मप्र : मंडला में ट्राला ने बाइक सवार ने एक परिवार के चार लोगों को रौंदा


मंडला, 24 मार्च (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के मंडला जिले में रविवार की शाम एक बड़ा हादसा हो गया। एक ट्राला ने बाइक सवार एक परिवार के चार लोगों को रौंदा दिया। इस हादसे में पति-पत्‍नी और उनकी दो बच्चियों की मौत हो गई।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, रायपुर -जबलपुर मार्ग पर एक अनियंत्रित ट्रॉला ने मोटरसाइकिल से जा रहे एक परिवार के चार सदस्यों को रौंदा दिया। ज्योति यादव अपने मायके आम गांव गई थी। रविवार को वह अपने पति लक्ष्मी कांत और दो बच्चों के साथ हृदय नगर मचलेश्‍वर मेला घूमने गई थी। ये सभी लोग मोटरसाइकिल से वापस लौट रहे थे, तभी अंजनिया के पास एक बेलगाम ट्राला ने इन्हें अपनी चपेट में ले लिया। चारों की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसा इतना भीषण था कि ज्योति का शव काफी देर तक ट्राले के नीचे दबा रहा और मशीनों की मदद से उसे किसी तरह बाहर निकल गया। हादसे के बाद चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया।

–आईएएनएस

एसएनपी/एसजीके


Related Articles

Latest News