Lok Sabha Election 2024: पहली बार चुनावी दंगल में उतर रही गुलाम नबी आजाद की डेमोक्रेटिक प्राग्रेसिव आजाद पार्टी (डीपीएपी) को चुनाव चिह्न बाल्टी मिला है। इसकी पुष्टि डीपीएपी के प्रवक्ता सलमान निजामी ने भी की है। उन्होंने कहा कि हमने चुनाव चिह्न के लिए चुनाव आयोग में आवेदन किया था। चुनाव आयोग ने हमें बाल्टी चुनाव चिह्न आवंटित किया है। हम पहली बार चुनाव लड़ने जा रहे हैं।
