ISRO Pushpak aircraft Launch इसरो ने आज पुष्पक विमान (आरएलवी-टीडी) की सफल लॉन्चिंग की है। लॉन्चिंंग के बाद विमान ने सफल लैंडिंग भी की। इसरो ने आज सुबह 7 बजे कर्नाटक के चित्रदुर्ग स्थित एयरोनॉटिकल टेस्ट रेंज (एटीआर) में आयोजित इस लैंडिंग परीक्षण को सफलतापूर्वक पूरा किया। इसे री-यूजेबल लॉन्च व्हीकल से लॉन्च किया गया जो एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।
