आईएसआईएस का इंडिया चीफ हारिस फारूकी कई सालों से नहीं आया देहरादून : एसएसपी अजय सिंह


देहरादून, 21 मार्च (आईएएनएस)। आईएसआईएस के इंडिया चीफ हारिस फारूकी को बुधवार को बांग्लादेश से सीमा पार करने के बाद असम में गिरफ्तार किया गया। जानकारी के मुताबिक देहरादून का रहने वाला हारिस फारूकी उर्फ हरीश अजमल फारुखी भारत में आईएसआईएस का प्रमुख है। उसके पिता भी फरार बताए जा रहे हैं, जो पेशे से एक हकीम हैं।

इस मामले में एसएसपी देहरादून अजय सिंह ने बताया कि हारिस फारूकी पिछले 10 से 12 सालों से देहरादून नहीं आया है। गलत गतिविधियों के चलते हारिस फारूकी का परिवार के किसी भी सदस्य से संपर्क नहीं था।

उन्होंने बताया कि दून पुलिस ने इंटेलिजेंस से मिले इनपुट के बाद मामले की जांच की थी, जिसमें यह सामने आया कि हारिस फारूकी अपने किसी भी परिजन के संपर्क में नहीं है और ना ही वह पिछले 10 से 12 सालों में देहरादून आया है।

–आईएएनएस

स्मिता/एबीएम


Related Articles

Latest News