यूपी के संभल में कल्कि धाम मंदिर (Kalki Dham Temple) का निर्माण शुरू होने जा रहा है। यह धाम श्री हरि के 10वें अवतार भगवान कल्कि को समर्पित है। इसका निर्माण 5 एकड़ में होगा। साथ ही यह 5 सालों में बनकर तैयार होगा। इससे पहले भी एक कल्कि मंदिर का निर्माण किया गया था जिसमें श्री हरि के सभी अवतारों की झलक देखने को मिलती है।
