Bihar Politics : कल तक सीटों को लेकर नाराज चल रहे उपेंद्र कुशवाहा की आज एनडीए से बात बन गई है। अब वह एनडीए में ही हैं और उनकी नाराजगी भी दूर हो गई है। उन्होंने मंगलवार को बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े से मुलाकात की। मुलाकात के बाद पता चला कि उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी को एक लोकसभा और एक विधान परिषद की सीट मिलेगी।
