Friday, February 13, 2026

गाजा के अल शिफा अस्पताल में 20 बंदूकधारी ढेर, हमास के नेताओं के छिपे होने की जानकारी पर इजरायली सेना ने की कार्रवाई

इजरायली सुरक्षा बलों ने सोमवार तड़के गाजा के मुख्य अस्पताल अल शिफा पर फिर छापेमारी की। इजरायली सेना ने कहा कि 20 फलस्तीनी बंदूकधारियों को मार गिराया गया है। कई अन्य आतंकियों को गिरफ्तार किया गया है। सेना ने कहा कि अस्पताल से चल रही आतंकी गतिविधियों के बारे में मिली खुफिया जानकारी के बाद जब इजरायली बल जब परिसर में घुसे तो अंदर से फायरि‍ंग की गई।

Related Articles

Latest News