Pakistan मां बेनजीर भुट्टो और पिता आसिफ अली जरदारी के नक्शे कदम पर चलते हुए आसिफा भुट्टो ने सिंध प्रांत की नेशनल असेंबली सीट से चुनाव लड़ने का फैसला किया है। आसिफा ने सिंध प्रांत के शहीद बेंजीराबाद जिले की एनए-207 निर्वाचन क्षेत्र के उपचुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल किए है। बता दें कि पाकिस्तान में 21 अप्रैल को उपचुनाव होंगे।
