लोकसभा की 21 सीटों पर अब सपा के उम्मीदवारों का इंतजार है। पार्टी अब तक 41 प्रत्याशियों की घोषणा कर चुकी है। 17 सीटें कांग्रेस को दी गईं हैं व एक सीट तृणमूल कांग्रेस के हिस्से आई है। इस तरह से विपक्षी गठबंधन आईएनडीआईए की प्रदेश में कुल 59 सीटों पर तस्वीर साफ हो चुकी है। हालांकि कांग्रेस अभी तक 17 सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा नहीं कर सकी है।
