Thursday, February 12, 2026

रायपुर में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए बच्चों का होगा स्वर्णप्राशन


रायपुर, 18 मार्च (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के शासकीय आयुर्वेद महाविद्यालय चिकित्सालय में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए मंगलवार 19 मार्च को बच्चों का स्वर्णप्राशन कराया जाएगा। बताया गया है कि आयुर्वेद महाविद्यालय चिकित्सालय में हर पुष्य नक्षत्र तिथि में शून्य से 16 वर्ष के बच्चों को स्वर्णप्राशन कराया जाता है।

चिकित्सालय के बाल रोग विभाग में स्वर्णप्राश का सेवन कराया जाता है। यह औषधि बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने, श्‍वसन संबंधी एवं अन्य रोगों से रक्षा करने के साथ ही एकाग्रता और स्मरण शक्ति बढ़ाने में अत्यंत लाभकारी है। यह बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास में भी मदद करता है। शासकीय आयुर्वेद महाविद्यालय चिकित्सालय में स्वर्णप्राशन हर महीने की पुष्य नक्षत्र तिथि में शून्य से 16 वर्ष के बच्चों को पिलाई जाने वाली औषधि है।

इस साल 19 मार्च के साथ ही अन्य पुष्य नक्षत्र तिथियों 16 अप्रैल, 13 मई,10 जून, 8 जुलाई, 3 अगस्त, 30 अगस्त, 26 सितंबर, 24 अक्टूबर, 20 नवंबर और 18 दिसंबर को भी स्वर्णप्राशन कराया जाएगा।

–आईएएनएस

एसएनपी/एसजीके


Related Articles

Latest News