Pakistan : पाकिस्तानी सुरक्षा और खुफिया विभाग के दो अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तान की सीमा से लगे खोस्त और पक्तिका प्रांतों में हवाई हमले किए गए। उन्होंने यह नहीं बताया कि पाकिस्तानी फाइटर प्लेन अफगानिस्तान के अंदर तक गए थे या नहीं। पाकिस्तानी तालिबान संगठन ने एक बयान जारी कर हवाई हमले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि इस हमले में आठ लोग मारे गए।
