Delhi: भारत मंडपम में सोमवार से शुरू हो रहे स्टार्टअप महाकुंभ में सफलता की कहानियां देखने को मिलेंगी। दो हजार स्टार्टअप इसमें शामिल हो रहे हैं। इसमें 10 थीम पवेलियन एक हजार से अधिक निवेशक 300 इनक्यूबेटर और एक्सेलेरेटर तीन हजार सम्मेलन प्रतिनिधि 20 से अधिक देश के प्रतिनिधिमंडल सभी भारतीय राज्यों के तीन हजार भावी उद्यमी 50 से अधिक यूनिकार्न और 50000 से अधिक व्यावसायिक आगंतुक शामिल होंगे।
