Saturday, February 14, 2026

मैक्रॉन ने युद्ध के लिए "विशिष्ट समाधान" के साथ यूक्रेन आने का वादा किया


पेरिस, 17 मार्च (आईएएनएस)। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन ने कहा है कि वह युद्धग्रस्त यूक्रेन का दौरा जरूर करेंगे। मीडिया रिपोर्टों में यह बात कही गई है।

यूक्रेनस्का प्रावदा की रिपोर्ट के अनुसार, मैक्रॉन ने कहा कि उनकी यात्रा तब होगी जब “विशिष्ट प्रस्ताव और विशिष्ट समाधान” तैयार हो जाएँगे।

उन्होंने कहा, “मैं आपको पूरी ईमानदारी बता रहा हूँ – मैं निश्चित रूप से आऊँगा। मेरा एक नियम है: अपनी यात्रा को यूक्रेन के लिए यथासंभव उपयोगी बनाना… मैं विशिष्ट प्रस्तावों और विशिष्ट समाधानों के साथ यूक्रेन आऊँगा।”

फ्रांसीसी राष्ट्रपति ने कहा कि उनकी यात्रा का मतलब “सहयोग के संदर्भ में एक मजबूत संदेश और नई दिशाएँ” होगा।

एलिसी पैलेस ने छह दिन पहले सोमवार को घोषणा की थी कि मैक्रॉन आने वाले सप्ताहों में यूक्रेन का दौरा करेंगे।

फ्रांसीसी राष्ट्रपति ने सुरक्षा गारंटी पर एक समझौते को अंतिम रूप देने के लिए फरवरी में यूक्रेन का दौरा करने के अपने इरादे की घोषणा की थी। युक्रेन्स्का प्रावदा की रिपोर्ट के अनुसार, उस समय कोई विशेष तारीख नहीं दी गई थी।

बाद में, “सुरक्षा कारणों” से यात्रा स्थगित होती रही।

यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोदिमिर ज़ेलेंस्की की पेरिस यात्रा के दौरान शनिवार को मैक्रोन ने कहा कि उन्होंने यूक्रेन का दौरा करने का अपना इरादा छोड़ा नहीं है और निकट भविष्य में वह ऐसा करेंगे।

–आईएएनएस

एकेजे/


Related Articles

Latest News